गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को करेंगे डोंगरगढ़ दौरा, आचार्य विद्यासागर जी की पुण्यतिथि समारोह में होंगे शामिल
February 4, 2025 | by Nitesh Sharma

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थ में 1 से 6 फरवरी तक आचार्य विद्यासागर जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि को समाधि स्मृति महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान रोज़ाना विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
अमित शाह करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
भारत के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को डोंगरगढ़ का दौरा करेंगे, जहां वे समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल होकर 108 चरण चिन्हों का लोकार्पण और प्रस्तावित समाधि स्थल का भूमिपूजन करेंगे। उनका यह दौरा करीब एक घंटे का रहेगा।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
गृहमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुट गया है। चंद्रगिरि तीर्थ परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। शाह का यह दौरा धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।
जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY
👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7
RELATED POSTS
View all