Live Khabar 24x7

अंबिकापुर में CM Vishnu Deo Sai ने किए 536.14 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

December 9, 2024 | by Nitesh Sharma

Live Khabar 24×7 (16)

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

अंबिकापुर:  CM Vishnu Deo Sai ने आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 536.14 करोड़ रुपए की लागत से 1614 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, और सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सहित क्षेत्र के विधायक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 123.28 करोड़ रुपए की लागत से अंबिकापुर नगर पालिका निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग के तहत 132.83 करोड़ रुपए की लागत से बनी 10 सड़कों का भी लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री ने इन विकास परियोजनाओं को क्षेत्र की प्रगति और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताया और सरगुजा क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

RELATED POSTS

View all

view all