आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने रायगढ़ पुलिस के अधिकारियों की बैठक ली
July 11, 2025 | by Nitesh Sharma

रायगढ़: बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) डॉ. संजीव शुक्ला ने शुक्रवार को जिला पुलिस कार्यालय रायगढ़ के नियंत्रण कक्ष में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में 1 जुलाई 2024 से लागू हुए नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।
IG डॉ. शुक्ला ने कहा कि गृह मंत्रालय और राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा इन नए कानूनों के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की लगातार निगरानी की जा रही है और पुलिस महानिदेशक द्वारा इस पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अपराध अनुसंधान में ई-साक्ष्य, क्राइम मैपिंग और नेट ग्रिड जैसे डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने फॉरेंसिक टीमों की सक्रिय भागीदारी को भी अनिवार्य बताया। बैठक के दौरान उन्होंने बेसिक पुलिसिंग की मजबूती और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्राथमिकता को रेखांकित किया, ताकि नए कानूनी ढांचे को ज़मीन पर सफलतापूर्वक लागू किया जा सके।
बैठक में उन्होंने विगत छह महीनों में रायगढ़ पुलिस के किए गए कार्यों का गहन मूल्यांकन किया । उन्होंने कहा कि बेसिक पुलिसिंग ही अपराध नियंत्रण और विवेचना की नींव है, और इसके प्रभावी क्रियान्वयन से पुलिसिंग में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित होती है। उन्होंने अधिकारियों को अधीनस्थों के कार्यों का नियमित मूल्यांकन करने, अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करने और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुशासन, तकनीकी दक्षता और जनता से समन्वय पर आधारित एक उत्तरदायी और जनहितकारी पुलिस व्यवस्था की अपेक्षा व्यक्त की। आईजीपी ने रायगढ़ पुलिस के सीसीटीवी कैमरा अभियान की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान नागरिक सहभागिता की मिसाल है और इससे शहरी सुरक्षा को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने इसे और अधिक व्यापक बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को सीसीटीवी लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।
जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY
👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7
RELATED POSTS
View all