Live Khabar 24x7

कलेक्टर गौरव सिंह ने संभाली रायपुर नगर निगम की जिम्मेदारी

January 6, 2025 | by Nitesh Sharma

image_750x_677ba5e6c79ec

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नगर निगम रायपुर के प्रशासक का पदभार ग्रहण कर लिया है। आज सुबह उन्होंने निगम मुख्यालय पहुंचकर यह जिम्मेदारी संभाली। निवर्तमान कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने डॉ. गौरव सिंह को पदभार सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों और 47 नगरपालिकाओं को प्रशासकों के हवाले कर दिया है। इसी कड़ी में डॉ. गौरव सिंह ने नगर निगम रायपुर के प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।

RELATED POSTS

View all

view all