CG राजनीति: किरण सिंहदेव दोबारा बने BJP प्रदेश अध्यक्ष, CM साय बोले- “एक साल में साबित की मोदी की गारंटी”
January 18, 2025 | by Nitesh Sharma
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें किरण सिंहदेव को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “हमने एक साल में साबित कर दिया है कि मोदी की गारंटी मतलब गारंटी का पूरा होना।”
साय ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से राज्य में सुशासन स्थापित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकार में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने में भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल की है। साय ने कहा, “पिछली सरकार के कई भ्रष्टाचारी अब जेल में हैं और उन्हें जमानत भी नहीं मिल पा रही है। जेल जाने का यह सिलसिला जारी रहेगा।”
किरण सिंहदेव को लेकर मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री ने कहा कि किरण सिंहदेव का संगठन में लंबा अनुभव है और उनके नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। सदस्यता अभियान में भी छत्तीसगढ़ ने रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी सराहना केंद्र में भी हुई है। साय ने कहा, “प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर किरण सिंहदेव ने संगठन को मजबूत किया है और आगे भी उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का विश्वास है।”
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का आह्वान: मुखिया से मेयर तक का सपना पूरा करना है
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “आपने विधानसभा और लोकसभा के चुनाव विषम परिस्थितियों में जीतकर पार्टी को गौरवान्वित किया है।”
नबीन ने कहा, “अब हमें पंचायत से लेकर संसद तक का सपना साकार करना है। हमें उसी संघर्ष और एकजुटता के साथ आगे बढ़ना है, जैसे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में किया था। हमें अपने कार्यकर्ताओं को मुखिया से लेकर मेयर तक के पद पर स्थापित करना है।”
मुख्य बिंदु:
RELATED POSTS
View all
