Live Khabar 24x7

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के विकास पर हुई चर्चा

March 18, 2025 | by Nitesh Sharma

4457949-untitled-51-copy

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इससे पहले वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य मंत्रियों से भी मिल चुके हैं। पीएम मोदी के साथ बैठक में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति और बस्तर के विकास मास्टर प्लान पर विस्तार से चर्चा हुई। इस योजना में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित करने की रूपरेखा शामिल है।

पीएम मोदी ने इस योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। सीएम साय ने प्रधानमंत्री के 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा भी साझा की, जिसमें वे महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all