कोरबा। नगर निगम कोरबा में मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा का कमल कांग्रेस के हाथ पर भारी पड़ता दिख रहा है। तीन राउंड की गिनती के बाद, भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत 33,000 वोटों से कांग्रेस की उषा तिवारी से आगे चल रही हैं। इसके अलावा, 50 से अधिक भाजपा पार्षद प्रत्याशी भी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। नगर निकाय चुनाव में पाली और छुरी नगर पंचायतों में भी भाजपा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा है। मतगणना के रुझान यह संकेत दे रहे हैं कि कोरबा में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।
जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY
फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7