Live Khabar 24x7

चीन में Mpox वायरस का नया स्ट्रेन मिलने से हड़कंप, सरकार ने उठाए अहम कदम

January 9, 2025 | by Nitesh Sharma

668f558ba8a25256f487e3acbfc218f01726023817638874_original

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

चीन में मिला खतरनाक Mpox स्ट्रेन
चीन में HMPV वायरस के चलते पहले ही संकट छाया हुआ था, अब मंकीपॉक्स वायरस (Mpox) के नए स्ट्रेन क्लेड IB की पुष्टि ने देश में खलबली मचा दी है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार (9 जनवरी 2025) को जानकारी दी कि यह स्ट्रेन पहले कांगो समेत कुछ अफ्रीकी देशों में पाया गया था और एक विदेशी नागरिक के जरिए चीन में फैलने की शुरुआत हुई।

लक्षण और मरीजों की स्थिति
इस नए स्ट्रेन के संक्रमण से अब तक चार नए मामले सामने आए हैं। मरीजों में हल्के लक्षण दिखे हैं, जैसे त्वचा पर दाने और मवाद भरे घाव। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पिछले दो वर्षों में दूसरी बार Mpox को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था।

Mpox की रोकथाम के लिए उठाए गए कदम
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने Mpox को ‘कैटगरी बी’ संक्रामक रोग के रूप में वर्गीकृत किया है, जिससे सरकार को आपातकालीन उपाय लागू करने की अनुमति मिलती है। इन उपायों में भीड़-भाड़ पर रोक, स्कूल और कामकाज को निलंबित करना, और प्रभावित क्षेत्रों को सील करना शामिल है। साथ ही, चीन ने देश में प्रवेश करने वाले यात्रियों और सामानों की सख्ती से निगरानी बढ़ा दी है।

कैसे फैलता है Mpox?
Mpox आमतौर पर क्लोज कॉन्टैक्ट से फैलता है। इसके लक्षणों में फ्लू जैसी स्थिति और त्वचा पर घाव शामिल हैं। हालांकि यह घातक मामलों में ही जानलेवा साबित होता है। यह वायरस पहले कांगो और आसपास के देशों जैसे बुरुंडी, केन्या, रवांडा और युगांडा में फैल चुका है। WHO ने इन क्षेत्रों में वायरस के प्रकोप को देखते हुए आपातकाल घोषित किया था।

चीन में मिले इस नए स्ट्रेन के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कदम उठा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all