Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन: 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पूर्व डिप्टी एनएसए भी रहे

July 2, 2025 | by Nitesh Sharma

images (8)

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और रिटायर्ड IAS अधिकारी डॉक्टर शेखर दत्त का बुधवार को 80 वर्ष की उम्र में दिल्ली की एम्स अस्पताल में निधन हो गया। पिछले कुछ वर्षों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और उन्हें इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रेमन डेका ने गहरा शोक व्यक्त किया है डॉक्टर दत्त एक अनुभवी और कुशल प्रशासक थे। वह छत्तीसगढ़ के चौथे राज्यपाल के रूप में 23 जनवरी 2010 को आए और 14 जुलाई 2014 तक पदस्थ रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने राज्य में प्रशासनिक स्थिरता और सुशासन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई।

डॉ शेखर दत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे और देश के सुरक्षा एवं रणनीतिक नीति निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। वे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में सचिव उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी डिप्टी NSA सहित कई पदों पर रहे। उन्हें एक सशक्त नीति निर्माता और सैन्य मामलों के गहरे जानकार के रूप में जाना जाता था।

रक्षा मंत्रालय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक सम्मानित सैनिक और दूरदर्शी प्रशासक बताया है। मंत्रालय ने कहा है कि डॉक्टर दत्त का योगदान भारत की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में अत्यंत मूल्यवान रहा है जिस देश हमेशा याद रखेगा।

RELATED POSTS

View all

view all