Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: बीजेपी की बढ़त, लेकिन सीएम साय के गढ़ कुनकुरी में कांग्रेस का कब्जा

February 15, 2025 | by Nitesh Sharma

bce6b834-5044-4e5b-bfc4-9477fcc4cd09_image

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है और धीरे-धीरे नतीजे सामने आ रहे हैं। कुछ जगहों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है, तो कुछ निकायों में कांग्रेस ने बाजी मारी है। सूरजपुर में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, वहीं कांकेर में 73 साल बाद बीजेपी ने कांग्रेस के गढ़ को भेदते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की।

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: सीएम साय के गढ़ में कांग्रेस की जीत

कुरकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने जीत दर्ज की है। यह जीत इसलिए अहम है क्योंकि यह क्षेत्र सीएम विष्णुदेव साय के प्रभाव वाला इलाका माना जाता है। खुद सीएम साय कुरकुरी विधानसभा से विधायक हैं।
➡️ विनय शील ने भाजपा के सुतबल यादव को 81 वोटों से हराया।
➡️ इस हार को बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कौन हैं विनय शील?

🔹 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उच्च पदों पर रहे।
🔹 पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी और उनके राजनीतिक सलाहकार।
🔹 अन्ना हजारे के किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।
🔹 राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे।

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांकेर में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

➡️ कांकेर नगर पालिका में बीजेपी के अरुण कौशिक ने 3813 वोटों से जीत दर्ज की।
➡️ बीजेपी ने 11 वार्ड अपने नाम किए, जबकि कांग्रेस को 9 वार्ड मिले।
➡️ कांकेर सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए यह सीट जीत ली।

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: 5 नगर निगमों पर बीजेपी का कब्जा

1️⃣ अंबिकापुर – मंजूषा भगत (बीजेपी) विजयी
2️⃣ चिरमिरी – रामनरेश राय (बीजेपी) विजयी
3️⃣ जगदलपुर – संजय पांडेय (बीजेपी) विजयी
4️⃣ राजनांदगांव – मधुसूदन यादव (बीजेपी) विजयी
5️⃣ रायगढ़ – जीववर्धन चौहान (बीजेपी) विजयी

RELATED POSTS

View all

view all