छत्तीसगढ़ भाजपा में बदलाव : नए चेहरे, नई रणनीति, नया समीकरण
August 19, 2025 | by Nitesh Sharma

बेमेतरिहा, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अब अपने पुराने स्वरूप से बाहर निकल चुकी है। लगातार जारी बदलावों के बीच एक नई भाजपा की तस्वीर देशभर में उभर रही है, और इसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। यहां संगठन से लेकर सत्ता तक, दोनों ही स्तरों पर नए चेहरों और नए समीकरणों को जगह दी जा रही है।
संगठनात्मक विस्तार के बाद अब साय कैबिनेट में खाली पड़े मंत्री पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें भी नए नेताओं को शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है। इसका मकसद साफ है—छत्तीसगढ़ भाजपा के भीतर एक नया राजनीतिक संतुलन तैयार करना।
लेकिन सवाल यह है कि आखिर नई भाजपा है क्या? क्या राष्ट्रीय नेतृत्व यह संदेश देना चाहता है कि पार्टी अब पुराने अनुभवी नेताओं पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहेगी? या फिर 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पहले से ही एक नई टीम खड़ी की जा रही है, जिसमें साय और देव दोनों की टीम के अधिकतर सदस्य नए चेहरे होंगे?
अब तक हुए बदलावों से यही संकेत मिलते हैं कि आगामी चुनावों में भाजपा नए चेहरों के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी शायद यह नहीं चाहती कि जो नेता 15 वर्षों तक सत्ता का सुख भोग चुके हैं, उन्हें दोबारा वही अवसर दिया जाए। बल्कि पार्टी यह परखना चाहती है कि क्या नए चेहरों के सहारे छत्तीसगढ़ में एक नई और मजबूत चुनावी टीम बनाई जा सकती है या नहीं।
जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY
👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7
RELATED POSTS
View all