Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल में पदोन्नति आरक्षण पर विवाद, संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी

February 22, 2025 | by Nitesh Sharma

bank-strike

LIvekhabhar | Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी संघ ने पदोन्नति में आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। संघ के अध्यक्ष आर.एल. ध्रुव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विद्युत कंपनी प्रबंधन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया।

पदोन्नति में आरक्षण की मांग

संघ का कहना है कि पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विद्युत कंपनी में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण दिया जाना चाहिए। लेकिन, प्रबंधन इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले रहा, जिससे कर्मचारी वर्ग में असंतोष बढ़ रहा है।

10 मार्च से सामूहिक अवकाश, 17 मार्च से हड़ताल

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 10 मार्च को प्रदेशभर में 10,000 से अधिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। यदि इसके बावजूद समाधान नहीं निकला, तो 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि हड़ताल के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

 

RELATED POSTS

View all

view all