Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई: EOW ने 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ पेश किया 2300 पन्नों का चालान

July 7, 2025 | by Nitesh Sharma

news-image-175188224807-07-2025-15-27-28

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ : 2161 करोड़ के चर्चित CG Liquor Scam में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ विशेष अदालत में करीब 2300 पन्नों का चालान दाखिल किया है। इससे पहले पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ भी 64 करोड़ की अवैध कमाई से जुड़े दस्तावेजों के साथ 1200 पन्नों का पूरक चालान दाखिल किया जा चुका है।
जांच में सामने आया है कि इस घोटाले को संगठित रूप से अधिकारियों, नेताओं और ठेकेदारों की मिलीभगत से अंजाम दिया गया, जिसका लाभ व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों के लिए उठाया गया।

अब तक ED और EOW द्वारा चार्जशीट में 21 प्रमुख आरोपी नामजद किए जा चुके हैं, जिसमें पूर्व IAS अधिकारी, कई कंपनियां और शराब कारोबार से जुड़े बड़े नाम शामिल हैं। जांच अभी जारी है, और आने वाले समय में और भी बड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

RELATED POSTS

View all

view all