Live Khabar 24x7

झारखंड जैक बोर्ड 10वीं परीक्षा में पेपर लीक: विज्ञान और हिंदी की परीक्षा रद्द, व्हाट्सएप पर 350 रुपये में बिका प्रश्नपत्र

February 20, 2025 | by Nitesh Sharma

8-14

LIvekhabhar | Chhattisgarh News
रांची: झारखंड में जैक बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान विज्ञान (सैद्धांतिक) और हिंदी का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पेपर परीक्षा से दो दिन पहले ही कोडरमा में लीक हो गया था। जांच में वायरल प्रश्नपत्र और वास्तविक प्रश्नपत्र हूबहू समान पाए गए, जिसके बाद जैक बोर्ड ने पेपर लीक की पुष्टि कर दी है और पूरे राज्य में विज्ञान और हिंदी की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है।

350 रुपये में बिका था प्रश्नपत्र

कोडरमा के डीईओ अविनाश राम ने मामले की पुष्टि की और बताया कि लीक हुआ प्रश्नपत्र व्हाट्सएप ग्रुप में 350 रुपये में बेचा गया था। सोशल मीडिया पर एक क्यूआर कोड भी वायरल हुआ, जिसमें लिखा था कि “जैक बोर्ड का ऑरिजिनल पेपर चाहिए तो 350 रुपये भेजिए।”

जैक अध्यक्ष का बयान

जैक अध्यक्ष ने कहा कि कोडरमा और गिरिडीह से प्रश्नपत्र वायरल हुआ था, और इस मामले में संबंधित जिला प्रशासन से जवाब मांगा जाएगा। इसके अलावा, जैक बोर्ड एग्जामिनेशन के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए थे, जिनमें छात्रों को लिंक के माध्यम से जोड़ा जाता था और पेपर लीक के बदले पैसे वसूले जाते थे।

परीक्षा शेड्यूल में होगा बदलाव

झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हुई थीं और यह 3 मार्च, 2025 तक समाप्त होनी थीं। लेकिन अब विज्ञान और हिंदी की परीक्षा रद्द होने के कारण परीक्षा शेड्यूल बढ़ाकर 4 मार्च, 2025 कर दिया गया है। संभावना है कि इसे और भी आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस परीक्षा में 7 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को जैक बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

RELATED POSTS

View all

view all