Live Khabar 24x7

डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: ट्रॉली गिरने से भाजपा नेता भरत वर्मा गंभीर घायल, रोपवे सेवा बंद

April 25, 2025 | by Nitesh Sharma

DongargarhRopewayAccident2

LIvekhabhar | Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में शुक्रवार दोपहर एक बार फिर रोपवे हादसा हुआ। मंदिर की पहाड़ी पर स्थित रोपवे की ट्रॉली अचानक रस्सी से टूटकर गिर गई। हादसे के समय ट्रॉली में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह सवार थे।

घटना में सभी नेताओं को चोटें आई हैं, जिनमें भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तुरंत राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। फिलहाल रोपवे सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री पैकरा और भरत वर्मा मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए रोपवे से पहाड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली रस्सी से अलग होकर गिर पड़ी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि डोंगरगढ़ रोपवे में इससे पहले भी इस तरह की दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार हादसे के बाद व्यवस्थाओं में सुधार के वादे किए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा इंतज़ामों पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग और श्रद्धालु अब यह पूछ रहे हैं कि आखिर कब तक ऐसे हादसे दोहराए जाते रहेंगे?

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

RELATED POSTS

View all

view all