Live Khabar 24x7

न्यूज पोर्टल की आड़ में ऑनलाइन सट्टा, कथित पत्रकार गिरफ्तार

July 4, 2025 | by Nitesh Sharma

xl-how-to-create-a-news-portal-website-1647337622

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

दुर्ग। ऑनलाइन सट्टा घोटाले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दुर्ग पुलिस ने कथित पत्रकार गोविंद चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर आरोप है कि वह न्यूज वेब पोर्टल की आड़ में ऑनलाइन सट्टा एप का अवैध संचालन कर रहा था और म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये का लेनदेन कर चुका है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सरकारी योजनाओं से जुड़े पैसों के ट्रांजैक्शन के नाम पर लोगों को झांसा देकर IDFC बैंक में खाते खुलवाए, जिनका इस्तेमाल मोबाइल नंबर लिंक कर सट्टा संचालन में किया गया। इस घोटाले में पहले से ही रविकांत मिश्रा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अब गोविंद चौहान की गिरफ्तारी के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस ने आरोपी की अवैध कमाई से खरीदी गई कार को जब्त कर लिया है और अवैध संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी न्यूज वेब पोर्टल का इस्तेमाल सिर्फ दिखावे के लिए कर रहे थे, जबकि उनकी असली गतिविधियाँ ऑनलाइन सट्टा और अवैध वित्तीय लेन-देन से जुड़ी थीं। पुलिस को अन्य खातों में करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन के सबूत भी मिले हैं।

यह मामला न सिर्फ ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों की गंभीरता को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे पत्रकारिता की आड़ लेकर आपराधिक कृत्य किए जा रहे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all