बिलासपुर में जन्मदिन मना रहे युवकों पर हमला, चाकू के वार से एक युवक की हालत गंभीर
February 3, 2025 | by Nitesh Sharma
बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला किया, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर हो गई। घटना उस समय हुई जब अशोक नगर मुरुम खदान निवासी श्रवण साहू अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान रिंकू खान, मुन्नू खान और बौना खान समेत 8-10 हमलावर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया।

जब श्रवण और उसके दोस्तों ने विवाद को शांत करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इस हमले में श्रवण के पेट में चाकू घुसने से उसकी अतड़ियां बाहर आ गईं। उसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य घायल युवकों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमलावर मौके से फरार हो गए और पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।
जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY
👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7
RELATED POSTS
View all