Live Khabar 24x7

भाजपा को मिल सकती है पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष: नामों की चर्चा तेज

July 4, 2025 | by Nitesh Sharma

4722061-untitled-11-copy

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

भारतीय जनता पार्टी अब एक ऐतिहासिक बदलाव की ओर बढ़ रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बागडोर एक महिला नेता को सौंपी जा सकती है। यह निर्णय 33% महिला आरक्षण विधेयक की भावना के अनुरूप भी माना जा रहा है, जिससे महिलाओं को निर्णायक भूमिका में लाने की कोशिश तेज़ हो गई है।

जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो चुका है, और अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा जल्द होने की संभावना है। इस रेस में तीन प्रमुख महिला नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं:

🔸 निर्मला सीतारमण – वर्तमान वित्त मंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री। संगठन में मजबूत पकड़ और दक्षिण भारत की प्रतिनिधि होने के चलते सबसे सशक्त दावेदार।
🔸 डी पुरंदेश्वरी – आंध्र प्रदेश भाजपा की पूर्व अध्यक्ष, अनुभवी और बहुभाषी नेता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अभियान से जुड़ीं रहीं।
🔸 वनाथी श्रीनिवासन – तमिलनाडु की विधायक और पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष। 1993 से संगठन से जुड़ीं और 2022 में बनीं केंद्रीय चुनाव समिति की पहली तमिल महिला सदस्य।

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी महिला अध्यक्ष के विचार का समर्थन किया है। यह निर्णय भाजपा की नेतृत्व क्षमता को और विविधता देने के साथ महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती देगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

RELATED POSTS

View all

view all