Live Khabar 24x7

मध्यप्रदेश सरकार 20 फरवरी को लेगी 6000 करोड़ का नया कर्ज, GIS से पहले बड़ी तैयारी

February 15, 2025 | by Nitesh Sharma

mohanyadav1722877985_1739542100

LIvekhabhar | Chhattisgarh News
मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार लगातार कर्ज ले रही है, जिससे राज्य का कुल कर्ज 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो चुका है। अब सरकार एक और बड़ा कर्ज लेने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन 20 फरवरी को 6000 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेंगे, जिसकी भरपाई 12, 15 और 23 वर्षों की अवधि में की जाएगी। सरकार का कहना है कि यह कर्ज विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। माना जा रहा है कि यह कर्ज 3-4 किस्तों में लिया जा सकता है।

GIS से पहले कर्ज लेने की तैयारी

24-25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) आयोजित होने जा रही है, जिसमें देश-विदेश के कई निवेशक भाग लेंगे। इस आयोजन के लिए बड़ी मात्रा में धनराशि की जरूरत होगी, जिसमें मेहमानों के ठहरने, खानपान और अन्य व्यवस्थाओं पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी को देखते हुए सरकार ने 6000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने का फैसला किया है।

मोहन सरकार ने अब तक कितना कर्ज लिया?

मोहन सरकार बनने के बाद से राज्य ने लगातार बड़े कर्ज लिए हैं।

  • 23 जनवरी 2024: 2500 करोड़ रुपए
  • 6 फरवरी 2024: 3000 करोड़ रुपए
  • 20 फरवरी 2024: 5000 करोड़ रुपए
  • 27 फरवरी 2024: 5000 करोड़ रुपए
  • 26 मार्च 2024: 5000 करोड़ रुपए
  • 6 अगस्त 2024: 5000 करोड़ रुपए
  • 27 अगस्त 2024: 5000 करोड़ रुपए (दो किस्तों में 2500-2500 करोड़)
  • 24 सितंबर 2024: 5000 करोड़ रुपए
  • 8 अक्टूबर 2024: 5000 करोड़ रुपए
  • 26 नवंबर 2024: 5000 करोड़ रुपए

कर्ज की भरपाई का समय

अधिकांश कर्ज की भरपाई 12, 14, 15 और 23 साल की अवधि में की जाएगी। सरकार के बढ़ते कर्ज को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, लेकिन प्रशासन इसे राज्य के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जरूरी बता रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

RELATED POSTS

View all

view all