Live Khabar 24x7

मैनपाट में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर जारी, लोक व्यवहार और प्रबंधन पर दिया गया विशेष सत्र

July 8, 2025 | by Nitesh Sharma

4733944-untitled-48-copy

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

अंबिकापुर। मैनपाट में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भी राजनीतिक हलचल और रणनीतिक संवाद का दौर जारी रहा। आज दिनभर चले छह सत्रों में लोक व्यवहार, मीडिया प्रबंधन और सामाजिक दृष्टिकोण जैसे अहम विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने भाजपा के 10 सांसदों और 52 विधायकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

अब तक शिविर में कुल 13 सत्र संपन्न हो चुके हैं, जिनमें से 7 सत्र पहले दिन और 6 सत्र आज संपन्न हुए। आज के पहले सत्र में राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने एससी-एसटी वर्ग की सामाजिक एवं भौगोलिक संरचना पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “विकसित छत्तीसगढ़: अवसर और चुनौतियाँ” विषय पर सत्र लिया, जिसमें उन्होंने राज्य के विकास की संभावनाओं और उसमें पार्टी की भूमिका को रेखांकित किया। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया और संचार रणनीतियों पर आधारित सत्र में डिजिटल प्लेटफॉर्म की प्रभावशीलता और मीडिया प्रबंधन के गुर साझा किए। दिन का अंतिम सत्र केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिया गया, जिसमें उन्होंने जनप्रतिनिधियों के लोक व्यवहार और नेतृत्व प्रबंधन की भूमिका को समझाते हुए संवाद और संपर्क की कला पर जोर दिया।

RELATED POSTS

View all

view all