Live Khabar 24x7

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री गिनाएंगे उपलब्धियां

June 10, 2025 | by Nitesh Sharma

638851517780087621

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज देशभर में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां साझा करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी संवाद अभियान के तहत प्रत्येक मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में मीडिया को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में प्रेस को संबोधित करेंगे, वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में मीडिया से रूबरू होंगे।

इसके अलावा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा गुवाहाटी, गोवा के प्रमोद सावंत पणजी, गुजरात के भूपेंद्र पटेल गांधीनगर, हरियाणा के नायब सिंह सैनी पंचकूला, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस मुंबई, ओडिशा के मोहन माझी भुवनेश्वर, त्रिपुरा के माणिक साहा अगरतला, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी देहरादून और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राजधानी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

आज शाम 7 बजे प्रधानमंत्री से मिलेंगे सर्वदलीय प्रतिनिधि

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे अपने आवास पर विदेश से लौटे सभी सांसदों के साथ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक करेंगे। इस दौरान हालिया विदेश यात्रा से जुड़े अनुभव और रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

RELATED POSTS

View all

view all