Live Khabar 24x7

राजनांदगांव में भाजपा की धमाकेदार जीत, किरण वैष्णव बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

March 7, 2025 | by Nitesh Sharma

4434396-untitled-43-copy

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का परचम लहराया है। भाजपा की किरण वैष्णव ने कांग्रेस की बागी प्रत्याशी विभा साहू को 10-3 के भारी अंतर से मात देकर यह कुर्सी अपने नाम कर ली। संख्या बल के आधार पर पहले से ही भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, और आज के चुनाव ने इसे आधिकारिक रूप से मुहर लगा दी।

राजनांदगांव जिला पंचायत की 13 सदस्यीय सीटों में से 10 भाजपा के खाते में गई, जिससे कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी चुनाव में टिक ही नहीं सके। कांग्रेस के लिए यह करारी हार रही, क्योंकि पार्टी का खाता तक नहीं खुला। हालांकि, कांग्रेस के तीन बागी उम्मीदवार जीतकर आए थे और उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए विभा साहू को समर्थन दिया, लेकिन नतीजा भाजपा के पक्ष में गया।

चुनाव से पहले कांग्रेस क्रॉस वोटिंग की रणनीति पर काम कर रही थी, लेकिन भाजपा के सभी निर्वाचित सदस्यों ने संगठन के प्रति वफादारी बनाए रखी और एकजुट होकर किरण वैष्णव को समर्थन दिया। इस रणनीतिक मजबूती के चलते कांग्रेस की तमाम उम्मीदें धरी की धरी रह गईं।

इस जीत के साथ खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा महिला नेता को लगातार दूसरी बार जिला पंचायत की कुर्सी संभालने का मौका मिला। इससे पहले गीता घासी साहू इस पद पर काबिज थीं और अब किरण वैष्णव ने यह सिलसिला जारी रखा है।

भाजपा की यह जीत न सिर्फ संगठन की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि पार्टी का जनाधार अब और भी मजबूत हो चुका है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

RELATED POSTS

View all

view all