Live Khabar 24x7

राजनांदगांव रेंज पुलिस आरक्षक भर्ती: नए सिरे से होगी प्रक्रिया, खैरागढ़ बना केंद्र

January 13, 2025 | by Nitesh Sharma

4305757-untitled-34-copy

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

राजनांदगांव। पुलिस आरक्षक भर्ती में गड़बड़ियों के चलते निरस्त हुई प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। अब यह भर्ती राजनांदगांव के बजाय खैरागढ़ में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आईजी दीपक झा ने राज्य सरकार को प्रतिवेदन भेजा है। भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के खुलासे के बाद राज्य सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिसके चलते प्रक्रिया को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया था।

धांधली की जांच और गिरफ्तारियां
भर्ती में गड़बड़ी की जांच के लिए आईजी दीपक झा की निगरानी में गठित एसआईटी अभी भी मामले की तहकीकात कर रही है। अब तक मिलीभगत के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

खैरागढ़ को चुना गया नया केंद्र
भर्ती प्रक्रिया अब खैरागढ़ में आयोजित की जाएगी। एसपी त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में यह प्रक्रिया होगी। बंसल की सख्त और पारदर्शी कार्यशैली को देखते हुए राज्य सरकार के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका नाम प्रस्तावित किया था। भर्ती के लिए खैरागढ़ के फतेह सिंह मैदान या छुईखदान के स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल मैदान को उपयुक्त माना जा रहा है।

नई चुनौतियां और प्रक्रिया की तैयारी
भर्ती के लिए नए प्रवेश पत्र जारी करने में तकनीकी और प्रशासनिक चुनौतियां आ रही हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। पिछले चरण में 65,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन 20,000 से ज्यादा उम्मीदवारों के शारीरिक और अन्य परीक्षण अधूरे रह गए थे।

जल्द होगी नई तारीख की घोषणा
राजनांदगांव रेंज के 600 से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को लेकर नई तारीख और जगह का ऐलान जल्द किया जाएगा। यह स्पष्ट है कि पूरी प्रक्रिया अब खैरागढ़ में ही संपन्न होगी।

RELATED POSTS

View all

view all