Live Khabar 24x7

रायपुर नगर निगम चुनाव: एजाज ढेबर पीछे, बीजेपी की मीनल चौबे 1,01,439 वोटों से आगे

February 15, 2025 | by Nitesh Sharma

Aijaz Dhebar
LIvekhabhar | Chhattisgarh News
Aijaz Dhebar

रायपुर। नगर निगम चुनाव में भगवती चरण शुक्ल वार्ड से कांग्रेस के एजाज ढेबर पीछे हो गए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे अब तक करीब 1.5 लाख वोट हासिल कर चुकी हैं और कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे से 86,000 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।

वार्डों में चुनावी नतीजे

🔹 4 वार्डों में बीजेपी के प्रत्याशी विजयी
🔹 1 वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
🔹 पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी आकाश तिवारी ने 1,200 वोटों से जीत दर्ज की। वे पहले MIC के सदस्य थे, लेकिन कांग्रेस से टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गए।

भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

रायपुर के भाजपा कार्यालय में जश्न की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं के साथ विधायक राजेश मूणत जीत का जश्न मनाते नजर आए।

बीजेपी की जीत के पीछे ये 5 कारण:

1️⃣ विष्णु देव साय के नेतृत्व पर जनता का भरोसा।
2️⃣ उनके सुशासन और ठोस निर्णयों ने जनता का विश्वास जीता।
3️⃣ मुख्यमंत्री की कार्यकुशलता ने सरकार और संगठन के बीच बेहतरीन तालमेल स्थापित किया।
4️⃣ बीजेपी ने स्थानीय निकायों में बेहतर प्रत्याशियों को मैदान में उतारा।
5️⃣ कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने भाजपा के लिए राह आसान कर दी।

RELATED POSTS

View all

view all