Live Khabar 24x7

लिव-इन पार्टनर की हत्या, शव 10 महीने तक फ्रीज में छिपाया, देवास की दिल दहला देने वाली घटना

January 11, 2025 | by Nitesh Sharma

quots-aa_1736517334

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

मध्य प्रदेश के देवास में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की हत्या के बाद उसका शव 10 महीने तक फ्रीज में छिपा कर रखा गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना देवास बाईपास स्थित वृंदावन धाम कॉलोनी की है।

शादी के दबाव से परेशान होकर की हत्या
महिला पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति और आरोपी संजय पाटीदार पिछले 5 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, महिला संजय पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने अपने एक दोस्त की मदद से महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को फ्रीज में रखकर फरार हो गया।

ताला तोड़ने पर खुला राज
संजय ने जून 2023 में मकान खाली कर दिया था, लेकिन मास्टर बेडरूम और स्टडी रूम का ताला नहीं खोला। इन कमरों में उसका सामान बंद था। मकान मालिक ने घर को एक नए किराएदार, बलवीर सिंह को दिया। जब संजय ने लंबे समय तक सामान नहीं निकाला, तो मकान मालिक ने बलवीर से ताले तोड़ने को कहा।

फ्रीज से दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा
गुरुवार को बलवीर ने जब कमरे का ताला तोड़ा, तो उसे चालू हालत में एक फ्रीज मिला। उसने फ्रीज बंद कर दिया। अगले दिन सुबह घर में तेज दुर्गंध फैलने पर बलवीर ने पुलिस और मकान मालिक को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्रीज खोला, तो उसमें महिला का शव मिला।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि आरोपी संजय ने हत्या के बाद फ्रीज का तापमान न्यूनतम पर सेट कर शव को छिपा दिया था, ताकि बदबू न फैले। उसने फ्रीज के ऊपर कपड़ा और अन्य सामान रख दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उज्जैन जिले के मोलाना गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना लिव-इन रिलेशनशिप में रिश्तों के तनाव और अपराध की गंभीरता को उजागर करती है।

RELATED POSTS

View all

view all