Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025: लोरमी नगर पालिका में भाजपा की बड़ी जीत, सुजीत वर्मा बने अध्यक्ष

February 15, 2025 | by Nitesh Sharma

bjp_1732321110489_1737890513651

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results:  छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 में लोरमी नगर पालिका के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विधानसभा क्षेत्र लोरमी में भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने 2,456 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।

वार्डों के नतीजे:

  • भाजपा ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की।
  • कांग्रेस को 6 वार्डों में सफलता मिली।
  • 1 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।

हाल ही में लोरमी को नगर पंचायत से नगर पालिका का दर्जा मिला है, जहां अब कुल 18 वार्ड हैं।

भाजपा की इस शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस जीत को उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व और भाजपा की संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

RELATED POSTS

View all

view all