रायपुर नगर निगम में कांग्रेस ने किया पदाधिकारियों का ऐलान, संदीप साहू बने नेता प्रतिपक्ष
March 18, 2025 | by Nitesh Sharma
रायपुर। राजधानी रायपुर में मीनल चौबे के महापौर बनने के बाद नगर निगम में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने अपने पार्षद दल के पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, जयश्री नायक को पार्षद दल का उपनेता और शेख मुशीर को प्रवक्ता बनाया गया है। संदीप साहू नगर निगम में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ पार्षदों में से एक हैं।
रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में सभी पदाधिकारियों के नाम की सूची तैयार कर ली है, जिस पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के हस्ताक्षर हो चुके हैं। जल्द ही इस सूची को आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।