Live Khabar 24x7

यूपी विधानसभा में सीएम योगी और अखिलेश आमने-सामने, 2027 चुनाव पर गठबंधन की चर्चा

February 19, 2025 | by Nitesh Sharma

uuuu

LIvekhabhar | Chhattisgarh News
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (SP) पर तीखा हमला बोलते हुए उसे “दोहरे चरित्र” वाली पार्टी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अन्य भाषाओं की तुलना में उर्दू को अधिक महत्व देती है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मौलाना बनना अच्छा है और योगी बनना भी अच्छा है, लेकिन खराब योगी बनना ठीक नहीं है।”

अखिलेश यादव ने सीएम योगी सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने योगी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने छात्रों को लैपटॉप दिए थे, जो आज भी काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी करीब 200 छात्र ऐसे होंगे, जिन्हें उनकी सरकार में लैपटॉप मिले थे।

पुलिस सुधार और टेक्नोलॉजी पर अखिलेश का बयान

सपा अध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था और टेक्नोलॉजी के उपयोग पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि डायल 100 जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उनकी सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थीं। इसके अलावा, उन्होंने कन्या योजनाओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बेटियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की थीं। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी किसी भाषा या शिक्षा के खिलाफ नहीं है, बल्कि तकनीकी प्रगति की समर्थक है।

2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अखिलेश की राय

आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी का कांग्रेस से कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को मजबूत किया जाएगा और आगामी चुनावों में सीटों के आधार पर तालमेल बनाकर कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ें और पाएं खास अपडेट्स, चर्चाएं और बहुत कुछ।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

RELATED POSTS

View all

view all