10 people died : आकाशीय बिजली ने ले ली 10 लोगों की जान, कई घायल
September 3, 2023 | by livekhabar24x7.com
बोलांगरी। 10 people died : ओडिशा के छह जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटना से छह लोगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। ओडिशा में आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने कहा कि शनिवार (2 सितंबर) को ओडिशा के छह जिलों में बिजली गिरने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए। हालांकि ये घटनाएँ अलग-अलग स्थानों की हैं।
राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने हादसे के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने के कारण खोरधा में चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। बोलांगरी में दो, अंगुल जिले में एक, बौध में एक, जगतसिंहपुर में एक और ढेंकनाल में एक शख्स की जान चली गई। एसआरसी के अनुसार जो लोग घायल हुए है। वो खोरधा जिले के रहने वाले हैं।
RELATED POSTS
View all