Live Khabar 24x7

15 Aug Guidelines : स्वतंत्रता दिवस के लिए गाइडलाइन की गई जारी, सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण, स्कूलों में होंगे खेलकूद व सांस्कृति कार्यक्रम

July 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। 15 Aug Guidelines : राज्य सरकार ने 15 अगस्त को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया हैं। जिसके अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 9 बजे रायपुर के पुलिस परेड मैदान में झंडा फहराएंगे। वहीं इस दौरान सीएम बघेल द्वारा जनता के नाम सन्देश का वाचन भी किया जाएगा। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा दिए जानें वाले पुरूस्कार एवं पदकों का वितरण कभी किया जाना है।

Read More : CG News : तंगी से परेशान होकर किसान ने खेत में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह,

इस बार स्वतंत्रता दिवस पर सभी के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिला, जनपद व पंचायत स्तर पर झंडोत्तोलन के लिए अलग-अलग निर्देश जारी किये गये हैं। वहीं स्कूलों के लिए भी स्वतंत्रता दिवस बनाने का दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिसमें प्रभात फेरी निकालने, स्कूली स्तर पर खेलकूद व सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all