शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 2 गिरफ्तार, जानिए क्या हैं मामला?
September 11, 2024 | by Nitesh Sharma

बालोद। जिले में शिक्षक से नौकरी के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य फरार आरोपी की तालाश जारी है। दरअसल इन आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप हैं। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर को अपना मामा बताकर ठगी करता था। यह पूरा मामला डोंडी थाना क्षेत्र का है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम मदार खान और प्रदीप ठाकुर बताया गया है, जिन्हे नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं घटना में शामिल एक अन्य आरोपी हरेन्द्र नेताम फरारहै। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। आरोपी मदार खान पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर को अपना मामा बताकर लोगों से ठगी करता था। आरोपी के पास कई महंगी गाड़ियाँ होने की भी जानकारी मिली है।
Read More : Suicide : 7वीं के छात्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पिता के इस बात से नाराज होकर उठाया खौफनाक कदम
दरअसल यह पूरा मामला बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव का है। जहां पर शिक्षक दिवस के दिन एक हेडमास्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना को दी गई। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस लाश के आसपास खोजबीन शुरू किया तो एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया था।
RELATED POSTS
View all