छत्तीसगढ़ के 21 IAS संभालेंगे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की कमान, 6 महिला अफसरों का भी नाम शामिल
October 10, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के IAS अधिकारियों को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की कमान संभालने की जिम्मेदारी मिली है। चुनाव आयोग ने जल्द ही दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा हो सकती है। जिसके लिए EC ने 21 IAS अफसरों को बुलावा भेजा है। इनमें 6 महिला आईएएस अफसरों का भी नाम शामिल है।
केंद्रीय चुनाव आयोग ने चयनित छत्तीसगढ़ के 21 आईएसएस अधिकारियों की लिस्ट भेजी है। जिन्हें 16 अक्टूबर को विज्ञान भवन में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। यहां अफसरों को ट्रेनिंग दी जायेगी।
लिस्ट में इन 21 IAS के नाम
EC की चयनित 21 अफसरों की लिस्ट में आर. प्रसन्ना, भुवनेश यादव, सीआर प्रसन्ना, जनक प्रकाश पाठक, शम्मी आबिदी, शिखा राजपूत तिवारी, केडी कुंजाम, किरण कौशल, पीएस एल्मा, सारांश मित्तर, जितेंद्र कुमार शुक्ला, अभिजीत सिंह, दिव्या उमेश मिश्रा, इफ्फत आरा, पुष्पा साहू, रितेश कुमार अग्रवाल, तारण प्रकाश सिन्हा, जगदीश सोनकर, राजेंद्र कुमार, कुलदीप शर्मा और कुन्दन कुमार शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के दो IPS को भी झाखंड और महाराष्ट्र में चुनाव ड्यूटी दी गई है। इन आईपीएस अफसरों में प्रशांत कुमार ठाकुर और भोजराम पटेल शामिल हैं।
RELATED POSTS
View all