Live Khabar 24x7

30 Round Firing : CAF कैंप में हेड कांस्टेबल ने की फायरिंग, 30 राउंड चलाई गोलियां…

July 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

कांकेर। 30 Round Firing : कांकेर जिले में फिर सीएएफ जवान की ओर से फायरिंग की घटना सामने आई है। जहां एक हेड कांस्टेबल ने सीएएफ कैंप में आज फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि जवान ने करीब 30 राउंड गोलियां चलाई हैं। फायरिंग हवा में की गई है। हालांकि इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। अफसर मौके पर पहुंचे हुए हैं।

घटना दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र के करलापाल स्थित सीएएफ कैंप की बताई जा रही है। एसपी दिव्यंग पटेल ने बताया कि घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फायरिंग मामले की जांच कर रहे हैं। अभी सिर्फ फायरिंग करने की शुरुआती जानकारी ही सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्गुकोंदल थाना इलाके के करकापाल कैंप में प्रधान आरक्षक ने अंधाधुंध गोलियां चलाई है। गनीमत रही की किसी जवान को चोट नहीं आई। फायरिंग क्यों की गई इसका अभी कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस के मुताबिक जवान ने गोलियां हवा में चलाई थी।

RELATED POSTS

View all

view all