IED ब्लास्ट में घायल हुए 5 जवान, रायपुर एयरलिफ्ट करने की तैयारी

Spread the love

CG IED BLAST
CG IED BLAST

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सर्चिंग पर निकले जवान IED की चपेट में आने से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जवान डिमाइनिंग की ड्यूटी पर निकले थे, इसी दौरान घटना हुई। घटना में पांच जवान घायल हुए है। जिनका फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि घायल जवानों को रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED ब्लास्ट से 05 जवान घायल हुए हैं। चिन्नागेलुर केरिपु कैम्प से डिमाइनिंग ड्यूटी पर जवान निकले थे। डिमाईनिंग के दौरान माओवादियों के द्वारा लगाये गये IED के ब्लास्ट होने से 5 जवानों को चोंट आयी है। घायल जवानो को प्राथमिक उपचार उपरान्त उचित इलाज हेतु जिला मुख्यालय लाया जा रहा है।


Spread the love