66th Grammy Awards : शंकर महादेवन और ज़ाकिर हुसैन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, बैंड शक्ति का 45 साल बाद रिलीज एल्बम ‘दिस मोमेंट’ बना विनर
February 5, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। 66th Grammy Awards : भारत ने लॉस एंजलिस में 66वें ग्रैमी अवार्ड्स में बड़ी जीत हांसिल की है। इस वर्ष भारतीय संगीतकारों ने अपना परचम लहराया है। भारतीय गायक शंकर महादेवन और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवार्ड दिया गया है। उनके बैंड शक्ति के एल्बम दिस मोमेंट को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का खिताब मिला है।
ग्रैमी विजेता ने वीडियो शेयर कर दी बधाई
भारतीय म्यूजिक कम्पोजर और ग्रैमी विनर रिकी केज ने एक्स ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर शंकर महादेवन के बैंड ‘शक्ति’ को बधाई दी है। रिकी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘शक्ति ने ग्रैमी जीता!!! इस एल्बम के माध्यम से 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं!! बस कमाल। भारत हर दिशा में चमक रहा है। शंकर महादेवन, सेल्वागणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, उस्ताद जाकिर हुसैन। उस्ताद जाकिर हुसैन ने उत्कृष्ट बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ दूसरा ग्रैमी जीता।
ग्रैमी अवॉर्ड में चमके ये सितारे
शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के अलावा सिंगर टेलर स्विफ्ट, ओलिविया रोड्रिगो, माइली साइरस और लाना डेल रे इस साल कई ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए। सिंगर माइली साइरस ने अपने करियर का पहला ग्रैमी जीता। वो 9 नॉमिनेशन के साथ टॉप पर रहीं। इस साल भारतीय संगीतकारों का खूब दबदबा रहा। बता दें कि शंकर महादेवन ने अवॉर्ड मिलने के बाद मंच पर लगातार अपनी पत्नी को इस जीत का भागीदार बताया। उन्होंने कहा कि ये अवॉर्ड मिलने के पीछे उनकी पत्नी का पूरा समर्थन रहा है। शंकर महादेवन ने अपनी स्पीच में, भगवान, दोस्तों और भारत को धन्यवाद कहा।
RELATED POSTS
View all