Live Khabar 24x7

69th National Film Awards : 69वां राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार वितरण समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी विजेताओं को पुरस्कार, यहां देखें Live

October 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। 69th National Film Awards : देश की महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के घोषित विजेताओं को सम्मानित करेंगी। 24 अगस्त, 2023 को इसकी विजेताओं की घोषणा की गई थी। जिसमें हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार विजेताओं के नाम लिस्ट में शामिल है। दिल्ली के विज्ञानं भवन में आज राष्ट्रपति मुर्मू विजेताओं को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित करेंगी।

भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार दादासाहेब फाल्के दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्रदान किया जाएगा है। पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए सभी कलाकार कल शाम से ही दिल्ली आना शुरू हो गये थे। बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतने वाले अल्लू अर्जुन, आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली और संगीतकार एमएम कीरावानी सोमवार शाम को दिल्ली पहुंच गये थे। बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम करने वाली आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचे हैं।

पूरी लिस्ट-

ल्लू अर्जुन को पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है, जबकि आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस घोषित किया गया था। आलिया यह पुरस्कार कृति सेनन के साथ शेयर करेंगी, जिन्हें मिमी में अपने किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।

बेस्ट फीचर फिल्म सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स
बेस्ट एक्टर अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)
बेस्ट एक्ट्रेस  आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट डायरेक्शन निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पंकज त्रिपाठी (मिमी)
स्पेशल जूरी अवॉर्ड शेरशाह
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)
नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर सरदार उधम सिंह
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन सरदार उधम सिंह
बेस्ट एडिटिंग गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कोरियोग्राफी आर आर आर
बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी सरदार उधम सिंह
बेस्ट मेल सिंगर काल भैरव

RELATED POSTS

View all

view all