Live Khabar 24x7

75th Republic Day : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजपथ पर तिरंगा फहराया, PM मोदी ने वॉर मेमोरियल में बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

January 26, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। 75th Republic Day : समस्त भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज 26 जनवरी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजपथ पर दूसरी बार तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में परेड होगी, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन चीफ गेस्ट रहेंगे। इसके साथ ही 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बार 75वें गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ की जननी है।

प्रधानमंत्री 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे। वहां उन्होंने सेना के तीनों प्रमुखों और सीडीएस से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

90 मिनट की होगी परेड

कार्यक्रम में परेड होगी, जो कि करीब 90 मिनट तक होगी। जिसमें 100 महिला म्यूजिशियन शंख, नगाड़े और पारंपरिक वाद्य-यंत्रों के साथ करेंगी। इसके साथ ही परेड में 1500 महिलाएं अपने पारंपरिक पहनावे में लोक नृत्य करेंगी। इस समारोह के दौरान रक्षा मंत्रालय एक स्मारक सिक्का और स्मारक टिकट जारी करेगा।

RELATED POSTS

View all

view all