Live Khabar 24x7

Bastar में मिले डेंगू के 8 मरीज, रायपुर रेफर

April 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

बीजापुर। Bastar नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहाँ 8 डेंगू के मरीज पाए गए है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ पाव फूलने लगे हैं. आपको बता दें कि भोपालपटनम ब्लाक के तारलागुड़ा स्थित पुलिस कैंप में डेंगू के आठ मरीज मिले हैं.

Bastar चिकित्सक राजेन्द्र राय तथा डाॅ देवेन्द्र नेताम ने टीम गठित कर भोपालपटनम इलाके के दुरस्थ अंचल तारलागुड़ा में कार्यरत 76 जवानों का पुलिस कैंप में खून टेस्ट किया गया जिसको मेडिकल काॅलेज रायपुर भेजा गया जिसमें से आठ जवान डेंगू पाजीटिव पाये गए, जिनका उपचार बीजापुर स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all