Live Khabar 24x7

Nitin Desai Suicide Case : नितिन देसाई की पत्नी ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जांच में मिले 11 ऑडियो क्लिप, सामने आए बॉलीवुड से जुड़े नाम

August 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

मुंबई। Nitin Desai Suicide Case : आर्ट डाएरेक्टर नितिन देसाई की आत्महत्या मामला अब थाने जा पहुंचा हैं। नितिन देसाई की पत्नी ने पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज की, जिसपर ECL फाइनेंस कंपनी/एडलवाईज ग्रुप के पदाधिकारी सहित कुछ अन्य 5 लोगों के खिलाफ सेक्शन 306 और IPC 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

दर्ज की गई शिकायत मेंनितिन की पत्नी ने लिखा कि मानसिक परेशानी के कारण उनके पति ने आत्महत्या कर ली। खालापुर पुलिस स्टेशन ने अपराध रजिस्टर संख्या 269/2023 भारतीय दंड विधि 306, 34 के तहत केस दर्ज किया है।

जांच में मिले कई ऑडियो क्लिप

Nitin Desai Suicide Case : पुलिस को इस सुसाइड मामलें में ऑडियो रिकॉर्डिंग हांथ लगे हैं। जांच में कुल 11 ऑडियो मिले हैं। इसमें 4 लोगों के नाम का जिक्र है, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े 2 लोगों का नाम है। इस दौरान उन्होंने इस फाइनेंस कंपनी का भी जिक्र किया है। इस बीच शुक्रवार को नितिन देसाई के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई स्टार और राजनीतिक जगत से जुड़े पहुंचे।

नितिन चंद्रकांत देसाई का हुआ अंतिम संस्कार

Nitin Desai Suicide Case : नितिन देसाई आज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं और नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। नितिन देसाई के आखिरी दर्शन के लिए आमिर खान, संजय लीला भंसाली और एकनाथ शिंदे आदि पहुंचे। सोशल मीडिया पर नितिन देसाई की तस्वीरों को शेयर किया जा रहा है और उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दी जा रही है।

स्टूडियो में की खुदखुशी

Nitin Desai Suicide Case : बता दें कि आर्ट डायरेक्टर ने नितिन चंद्रकांत देसाई ने मुंबई के पास कर्जत में अपने एनडी स्टूडियो में आत्महत्या की थी। यह स्टूडियो मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर रायगढ़ के कर्जत इलाके में है। उन्होंने 58 उम्र में अंतिम सांस ली। वह अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे। बताया जा रहा है कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। नितिन के यूं दुनिया को अलविदा कहने से हर कोई हैरान था और सोशल मीडिया पर फैन्स से लेकर सितारों तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी

RELATED POSTS

View all

view all