Live Khabar 24x7

DA Hike : सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब 3 प्रतिशत बढ़कर मिलेगा DA, इस दिन से होगा प्रभावी

August 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली : DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द सरकार बड़ी सौगात देने जा रही हैं। सरकार ने मांगों को देखते हुए अब महंगाई भत्ते में वृद्धि करने जा रही है। अबतक मिलने वाली 42 फीसदी डीए में बढ़ोतरी होने जा रही हैं। महंगाई भत्ता हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किए जाने वाले औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर तय किया जाता है। श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय की एक शाखा है।

ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि, जून 2023 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू, 31 जुलाई को जारी किया गया था। हम महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती हैं। जिसके बाद DA 42 से बढ़कर 45 होने जा रहा हैं।

Read More : DA Hike : हरेली पर कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का हुआ ऐलान, अब इतनी मिलेगी सैलरी

DA Hike : उन्होंने आगे बताया कि वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग अपने राजस्व निहितार्थ के साथ डीए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार करेगा और प्रस्ताव की मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत करेगा। डीए बढ़ोतरी एक जुलाई 2023 से प्रभावी होगी. डीए में आखिरी संशोधन, 24 मार्च 2023 को किया गया था और ये एक जनवरी 2023 से प्रभावी हुआ थ।

 

RELATED POSTS

View all

view all