Jammu-Kashmir : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवानों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
August 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Jammu-Kashmir : जवानों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। कुपवाड़ा में आज सेना और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में आंतकी को मार गिराया है। इस ऑपरेशन के तहत कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में LOC पर एक आतंकी को ढेर कर दिया गया हैं। सेना ने आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया। जिसके बाद अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार, शुरूआती मुठभेड़ में आतंकी को मार गिराया गया है। जबकि दूसरा झाड़ियों में छिपा हुआ रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहा है. मारे गए अज्ञात आतंकवादी का शव और आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद कर लिया गया है। सूत्रों ने कहा, कि दूसरे आतंकवादी को मार गिराने का अभियान अभी भी जारी है।
Read More : Jammu Kashmir : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, इलाके में जारी किया गया अलर्ट
कुलगाम में तीन जवान शहीद
Jammu-Kashmir : शनिवार को कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए थे। आतंकी संगठन पीएएफएफ ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इसे अनुच्छेद 370 खत्म करने का बदला बताया है। सेना को कुलगाम जिले के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस के साथ ज्वॉइंट सर्च अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान शुक्रवार को आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 3 जवान घायल हुए थे। उनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
RELATED POSTS
View all