Live Khabar 24x7

Big Train Accident : हजारा एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, दुर्घटना में 15 की मौत, 50 लोग घायल, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

August 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रावलपिंडी। Big Train Accident : पकिस्तान में बड़ी ट्रेन दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। कराची से रावलपिंडी जानें वाली एक्सप्रेस के कई बोगियां पटरी से उत्तर गई हैं। हादसा इतना भयानक था कि किसी को भी बच निकलने का समय नहीं मिला। ट्रेन हादसे से इलाके में दहशत का माहौल है। कई लोगों की मौत हो गई है, साथ ही कुछ घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सरहरी रेलवे स्टेशन के पास रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां उतर गई। जिसके बाद करीब 50 लोग घायल हो गए। जबकि हादसे में 15 लोगों की जान चली गई।

Read More : Train Accident : ओडिशा के बाद अब यहां हुआ रेल हादसा, पटरी से उतरे कई डिब्बे, यातायात प्रभावित

हादसे का कारण अज्ञात

अबतक इस ट्रेन हादसे का कोई कारण सामने नहीं आया है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हादसे को लेकर अधिकारियों का कहना है कि पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। डॉन न्यूज टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन कराची से रावलपिंडी जा रही थी।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रेलवे और विमानन मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने कहा कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। कहा कि रिपोर्टों से पता चलता है कि 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह हादसा बेहद ही दुखद है। फिलहाल प्रभावित लोगों की जान बचानी प्राथमिकता है। इसके बाद घटना की जांच की जाएगी।

इस बीच, सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना में मारे गए लोगों पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने नवाबशाह के डिप्टी कमिश्नर को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि पाकिस्तान में हाल के दिनों में रेल हादसों में तेजी आई है। बीते एक दशक में पाकिस्तान में कई बड़े रेल हादसे हुए हैं।

https://twitter.com/Tehseenqasim/status/1688131845991661569?s=20

https://twitter.com/rjadi28/status/1688125918219288577?s=20

https://twitter.com/PakistanJannatt/status/1688134502990659585?s=20

RELATED POSTS

View all

view all