Live Khabar 24x7

Temple Rood Collapsed : पूजा के दौरान भरभरा कर गिरी मंदिर की छत, मच गई चीख-पुकार, हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो

August 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

आगरा। Temple Rood Collapsed : आगरा में शाहगंज के शिव नगर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सावन का आज पांचवा सोमवार है, ऐसे मने कावंड़िये दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर में सुबह जब कांवड़ चढ़ा रहे थे तब मंदिर के बरामदे की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में 10 लोगों के दबने से चीख-पुकार मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों ले मलबे में दबे लोगों को बाहर निकला। इस हादसे में एक बालिका की भी मौत हो गई हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पूजा करने पहुंचे थे श्रद्धालु

Temple Rood Collapsed : सोमवार के चलते शिव नगर के महावीर नगर के शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे थे। घटना सुबह करीब 8 बजे घटी हैं। कांवड़ चढा जलाभिषेक करने के बाद लोग पूजा-अर्चना कर रहे थे। इस दौरान मंदिर के बरामदे की छत गिरने से हादसा हो गया।

सीलन के कारण हादसा

हादसे की जानकारी पर पुलिस और अधिकारी भी पहुंच गए।पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल भेजा, जहां एक बालिका को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। बताया जाता है बरामदे की छत सीलन के चलते जर्जर हो गई थी। इसके कारण वह गिर गई।

RELATED POSTS

View all

view all