Live Khabar 24x7

Chandrayaan-3 : जल्द ही सक्सेसफुल होगा मिशन! Chandrayaan-3 से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें, देखें Video…

August 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया हैं। जिसके बाद इसरो ने एक वीडियो भी जारी किया हैं। इस वीडियो में ‘चंद्रयान-3’ से ली गईं चंद्रमा की तस्वीरें दिखाई गईं हैं।

वीडियो में क्या दिखा
ISRO द्वारा जारी वीडियो में चंद्रयान से खींचीं गई तस्वीरें दिखाया गया है। जिसमें तस्वीरों में चंद्रमा को नीले हरे रंगों में दिखाई दे रहा हैं। साथ ही चांद पर कई गड्ढे भी नजर आ रहे हैं। चंद्रयान चांद की सतह से फिलहाल 170 किमी x 4313 किमी की दूरी पर है।

इससे पहले चंद्रमा की तरफ तेजी से बढ़ते चंद्रयान-3 ने शुक्रवार यानी चार जुलाई को धरती से चांद के बीच करीब दो-तिहाई से अधिक दूरी तय कर चुका था। इसके एक दिन बाद यानी पांच अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।

14 जुलाई को हुआ था लॉन्च
मिशन ने 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरी और अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो यह 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर उतरेगा। मिशन को चंद्रमा के उस हिस्से तक भेजा जा रहा है, जिसे डार्क साइड ऑफ मून कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह हिस्सा पृथ्वी के सामने नहीं आता।

RELATED POSTS

View all

view all