Live Khabar 24x7

SRH New Head Coach : सनराइजर्स हैदराबाद ने बदला हेड कोच, ब्रायन लारा को दिखाया बाहर का रास्ता, इस दिग्गज आलराउंडर को दी जिम्मेदारी…

August 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। SRH New Head Coach : सनराइजर्स हैदराबाद ने आगामी IPL सीजन से पहले बड़ा फैसला लिया हैं। मैनेजमेंट ने ब्रायन लारा को हेड कोच पद से हटा दिया है। उनकी जगह न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेनियल विटोरी को टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। विटोरी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान रह चुके हैं।

लारा ने किया निराश
लारा ने 2023 आईपीएल सीजन से पहले सनराइजर्स के मुख्य कोच के रूप में टॉम मूडी की जगह ली थी, लेकिन टीम चार जीत और दस हार के साथ अंतिम (दसवें) स्थान पर रही। विटोरी के कोच बनने का मतलब है कि सनराइजर्स के पास छह सीजन में पांचवां अलग मुख्य कोच होगा। मूडी (2019), ट्रेवर बेलिस (2020 और 2021), मूडी फिर से (2022) और लारा (2023) सनराइजर्स के पिछले मुख्य कोच थे। हैदराबाद की टीम पिछली बार 2020 में आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची थी।

बता दे कि 2024 सीजन से पहले यह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कोच बदलने वाली तीसरी फ्रेंचाइजी बन गई। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एंडी फ्लावर की जगह जस्टिन लैंगर को कोच बनाया। आरसीबी ने संजय बांगर की जगह एंडी फ्लावर को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी। अब सनराइजर्स ने ब्रायन लारा के स्थान पर डेनियल विटोरी को कोच बनाया।

RELATED POSTS

View all

view all