CG News : बाइक सवार युवाओं पर गिरी हाईटेंशन तार, एक की मौत, परिवार में पसरा मातम…
August 8, 2023 | by livekhabar24x7.com
बीजापुर। CG News : जिले में दो युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायक युवक का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। बासागुड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर जायसवाल के अनुसार यात्री बस से गैस सिलेंडर उतारने दोनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, इसी दरम्यान बासागुड़ा स्कूल के सामने हाईटेंशन तार इनके अचानक ऊपर गिर गया।
मौके पर मौजूद लोगों व सुरक्षा जवानों ने अस्पताल पहुंचाया। जिसमें एक ग्रामीण युवक वेंकटेश्वर अतकुरी की हालत बेहद नाजुक थी। दोनों ग्रामीण युवकों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां इलाज के दौरान वेंकटेश्वर अतकुरी की मौत हो गई। वहीं, दूसरा ग्रामीण युवक हिमांशु को बासागुड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया है। जहां उसका इलाज जारी है।
RELATED POSTS
View all