Big News : स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लगाया बड़ा आरोप, बोली- महिला सांसदों की तरफ किया फ्लाइंग किस का इशारा
August 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Big News : आज फिर सदन में जमकर बवाल हुआ हैं। दरअसल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अपना भाषण खत्म कर संसद से बाहर जाते समय राहुल गांधी ने महिला सांसदों को लक्ष्य करके फ्लाइंग किस के इशारे किए। लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, मुझ से पहले जिनको यहां बोलने का मौका मिला उन्होंने आज असभ्यता का परिचय दिया है। उन्होंने अपना भाषण खत्म करने के बाद अभद्र व्यवहार किया।
ईरानी ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि उन्होंने उस संसद में फ्लाइंग किस उछाला जिस संसद में महिला भी बैठी हुई हैं। ऐसा व्यवहार सिर्फ एक स्त्री द्वेषी व्यक्ति ही कर सकता है। स्मृति ईरानी ने कहा, ऐसा गरिमा विहीन आचरण इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। ये उस खानदान के लक्षण हैं यह सदन में आज देश को पता चला है।
महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत
बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में आज जो हरकत की है वह असंसदीय है। हम इसका विरोध करते हैं और इसकी शिकायत लोकसभा स्पीकर से की जाएगी। इसके बाद महिला सांसदों के एक दल ने इस हरकत की शिकायत लोकसभा स्पीकर से कर दी।
RELATED POSTS
View all