Live Khabar 24x7

Horoscope Today 11 Aug 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

August 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Horoscope Today 11 Aug 2023 : ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का काफी महत्व होता है। राशिफल के अनुसार, आज यानी 11 अगस्त 2023 शुक्रवार, का दिन सभी राशियों के लिए काफी अहम होने वाला है। आज यहां कुछ राशियों के लिए दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। वहीं, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पढ़िए सभी राशियों का राशिफल…

वृषभ राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से थोड़ा बेहतर अनुभव करेंगे। प्रेम- संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- अकारण मय भयग्रस्त रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। प्रेम- संतान मध्यम रहेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- आय के नए स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पिता का साथ होगा। व्यापारिक उन्नति करेंगे। कोर्ट- कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- यात्रा में लाभ होगा। भाग्य साथ देगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- आज के दिन अभी भी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम, संतान ठीक ठाक रहेगा। व्यापार भी सही चलता रहेगा। कालीजी की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें। शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पूरी तरीके से अच्छा अनुभव करेंगे आप। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- डिस्टर्बेंस बना रहेगा जीवन में इन दिनों। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगा। व्यापार भी सही चलता रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।

मकर राशि- मानसिक पीड़ा मिल सकती है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू- तू, मैं- मैं का संकेत है। व्यापार को लेकर के मन थोड़ा खराब रहेगा। स्वास्थ्य करीब- करीब ठीक, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- ग्रह कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। भाई- बहन का भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों का भी साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all