Live Khabar 24x7

Raipur : 22 अप्रैल से प्रोसॉफ्ट प्रीमियर लीग सीजन-2 का आगाज, छत्तीसगढ़ कुलश्रेष्ठ सभा के तत्वधान में होगा आयोजन, 12 टीमें लेंगी हिस्सा

April 20, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

Raipur : पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ कुलश्रेष्ठ सभा के तत्वधान में स्व. श्रीमती सरोज बाला कुलश्रेष्ठ की स्मृति में प्रोसॉफ्ट प्रीमियर लीग (पी.एस.पी.एल.) का द्वितीय संस्करण 22 अप्रैल 2023 दिन शनिवार से प्रारंभ होने जा रहा है जिसका समापन 13 मई 2023 दिन शनिवार को होगा। सभी मैच रेल्वे कॉलोनी के WRS ग्राउण्ड में दूधिया रोशनी में खेलें जायेंगे।

22 दिन चलने वाली इस रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत 12 फ्रेंचाईजी टीम के साथ 220 खिलाड़ी अपना जौहर दिखायेंगें। इस प्रतियोगिता में कुल 73 मैच खेले जाने है जो कि 66 लीग मैच 4 नॉकआउट और 3 प्रदर्शनी मैच रूप में होंगे जिसका सीधा प्रसारण 717 स्पोटर्स के माध्यम से यूट्यूब चैनल पर किया जायेगा । जो कि मुंबई के अंतराष्ट्रीय स्तर के कैमरामैन टीम द्वारा कवर किया जायेगा और साथ ही रेडियो पार्टनर MY FM94.3 जियो दिल से में भी प्रतियोगिता के दौरान स्कोर update किया जायेगा ।

RELATED POSTS

View all

view all