Saket Court Firing : दिल्ली के साकेत कोर्ट में हुई फायरिंग, महिला को लगी चार गोलियां, मचा हड़कंप
April 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
दिल्ली। Saket Court Firing : राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया है। कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद एक शख्स ने महिला पर फायरिंग कर दी। हमलावर की पहचान कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई है जो एक वकील है। आरोपी को काउंसिल ने एक अलग मामले में निलंबित कर दिया था।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, महिला के पेट में और एक हाथ में दो गोलियां लगीं। उसे मैक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर है। डीसीपी ने कहा, आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे बार काउंसिल द्वारा प्रतिबंधित भी कर दिया गया था। आरोपी ने पीड़िता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था और सुनवाई आज साकेत अदालत में होनी थी।
इस मामले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति की आलोचना की। केजरीवाल ने ट्वीट किया, दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है। दूसरों के काम में अड़ंगा डालने और हर मुद्दे पर गंदी राजनीति करने के बजाय सभी को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। अगर जिम्मेदारी नहीं संभल पा रहे हैं, तो इस्तीफा दे देना चाहिए। लोगों की सुरक्षा को जोखिम में नहीं छोड़ा जा सकता है।
RELATED POSTS
View all